होलिका दहन की राख बनेगी आपके लिए शुभकारी, आजमाए ये उपाय

By: Ankur Thu, 25 Mar 2021 09:42:32

होलिका दहन की राख बनेगी आपके लिए शुभकारी, आजमाए ये उपाय

28 मार्च, रविवार को होली का त्यौहार हैं जिस दिन होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत दर्ज की जाती हैं। इसी दिन विष्णु भक्त प्रहलाद की बुआ होलिका उसे लेकर अग्नि में बैठी थी जिसमें प्रह्लाद तो बच गया और होलिका का दहन हो गया। हर साल होलिका दहन किया जाता हैं और इसकी राख का बड़ा महत्व माना जाता हैं। होलिका दहन की राख आपके लिए शुभकारी साबित हो सकती हैं जिसके उपायों को कर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi special,holi 2021 ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, होली स्पेशल, होली 2021

काली सरसों का उपाय

होलिका दहन हो जाने के बाद जब अग्नि शांत हो जाए तो वहां से थोड़ी सी होली की राख घर ले आएं। उस राख में काली सरसों मिलाकर घर के चारों ओर छिड़कना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और हर प्रकार की बुरी नजरों से दूर रहता है आपका घर।

होलिका की राख का तिलक

होलिका की राख को बहुत ही पवित्र माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि होलिका की अग्नि शांत हो जाने के बाद राख को भस्म के रूप में लेना चाहिए। इसका तिलक करने से नजर दोष से रक्षा होती है। ऐसी भी मान्यता है कि होलिका की राख शरीर पर लेपन करने से शरीर निरोग होता है और त्‍वचा संबंधी समस्‍याएं दूर हो जाती हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,holi special,holi 2021 ,ज्योतिष टिप्स, ज्योतिष टिप्स हिंदी में, होली स्पेशल, होली 2021

कौड़ियों का उपाय

कई बार हमें ऐसा लगता है कि खुशियां हमारे घर से कोसों दूर चली गई हैं और चारों तरफ निराशा का माहौल हो जाता है। इसके लिए आपको होली पर यह उपाय करना चाहिए। होली के दिन 7 कौड़ियों को सिर के ऊपर से 7 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में डाल दें। फिर देखिए आपके घर की सभी समस्‍याएं एक के बाद एक खत्‍म होती चली जाएंगी।

नजर दोष से ऐसे बचें

होलिका की राख को नजर दोष से बचने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। जब आपको लगे कि नजर दोष है या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो इससे चुटकी में लेकर 7 या 2 बार घुमाकर जल में प्रवाहित कर दें।

ये भी पढ़े :

# होलाष्टक में इन उपायों की मदद से चमकाए अपनी किस्मत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

# शुरू हो चुका हैं होलाष्टक, मनोकामना पूर्ती के लिए करें ये उपाय

# Holi 2021 : होली में राशि के अनुसार करें रंगों का चुनाव, चमकेगी किस्मत

# Holi 2021 : राशिनुसार होलिका दहन कर बनाए शुभ संयोग, जीवन में आएगी खुशियां

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com